- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। वेबसीरीज ‘चिरैया’ को लेकर मंगलवार को महाकाली वाहिनी के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने डीएम कार्यालय गाजियाबाद पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीरीज पर सनातन वैवाहिक व्यवस्था को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल बैन करने और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
सीरीज पर गंभीर आरोप
महाकाली वाहिनी से जुड़ी डॉ. उदिता त्यागी ने आरोप लगाया कि ‘चिरैया’ वेबसीरीज में सनातन विवाह संस्था को कमजोर दिखाने के लिए गलत आंकड़े और तथ्यों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि सीरीज के जरिए “मैरिटल रेप” जैसी अवधारणाओं को बढ़ावा देकर समाज में सनातनी पुरुषों के प्रति नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। उनके अनुसार यह एक सोची-समझी साजिश के तहत वैवाहिक संस्था को तोड़ने का प्रयास है।
वामपंथी एजेंडा का आरोप
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर फिल्मों और वेबसीरीज के जरिए लगातार सनातन परंपराओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप था कि ऐसे कंटेंट के कारण महिलाओं और युवतियों के मन में परिवार और विवाह के प्रति गलत धारणा पैदा हो रही है। डॉ. उदिता त्यागी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अन्य धार्मिक कुरीतियों, जैसे हलाला प्रथा, पर इसी तरह की वेबसीरीज बनाने की हिम्मत कोई दिखा सकता है।
बैन और कार्रवाई की मांग
महाकाली वाहिनी की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कड़े सेंसरशिप नियम लागू करने की मांग की गई। साथ ही वेबसीरीज के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर के खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदर्शन में निशि त्यागी, रीना त्यागी, सुमन उपाध्याय, गीता त्यागी, पूजा शर्मा, ज्योति त्यागी, नीता राय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सीरीज को तुरंत बैन करने की मांग दोहराई।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।
censorship demand
Chiraiya series
DM office
Ghaziabad protest
Mahakali Vahini
OTT controversy
series ban
web series
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें