- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में ट्रू मीडिया और देवप्रभा प्रकाशन की ओर से कवि डॉ. राजेश श्रीवास्तव ‘राज’ की कृति “छंद मालिका” का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर समेत मुंबई से आए करीब 40 साहित्यकारों ने न केवल अपनी रचनाओं का पाठ किया बल्कि ‘वागीश्वरी सम्मान–2025’ से सम्मानित भी किए गए।
गणमान्य अतिथि और आयोजन समिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी, नई दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ. राम अवतार बैरवा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि देवप्रभा प्रकाशन के प्रमुख डॉ. चेतन आनंद और ट्रू मीडिया के संस्थापक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति थे।
अध्यक्ष डॉ. बैरवा ने “छंद मालिका” को ऐसी कृति बताया जिसे मंदिर में रखकर पूजनीय माना जा सकता है। डॉ. चेतन आनंद ने छंदों पर विस्तार से अपने विचार रखे, वहीं मुख्य अतिथि ऋषि कुमार शर्मा ने इसे सरल भाषा में लिखी गई ऐसी शिक्षाप्रद कृति बताया जो नवलेखकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने भी पुस्तक के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।
मंच संचालन और सांस्कृतिक रंग
कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा श्रीवास्तव ‘उषाराज’ ने किया, जबकि मां शारदे की वंदना कवि भूपेंद्र राघव ने प्रस्तुत की। पुस्तक का आकर्षक आवरण मां शारदे शाश्वत श्रीवास्तव द्वारा बनाया गया। कार्यक्रम में मुंबई से वरिष्ठ ग़ज़लकार व फिल्मी गीतकार डॉ. प्रमोद कुश ‘तन्हा’ विशेष रूप से शामिल हुए।
सम्मानित साहित्यकार और काव्य पाठ
सम्मानित साहित्यकारों में डॉ. ओंकार त्रिपाठी, डॉ. राजीव पांडे, हिमांशु शुक्ल, गार्गी कौशिक, डॉ. कामना मिश्रा, सुकृति श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कामदेव, वागीश शर्मा, शशांक शर्मा, शशि किरण श्रीवास्तव, ईशा भारद्वाज, जगदीश मीणा, ईश्वर सिंह तेवतिया, संगीता वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. संजय जैन, किरन सिंह, उर्वी ऊदल, डॉ. अवधेश तिवारी ‘भावुक’, बबली सिन्हा वान्या, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’, अनीता त्रिपाठी, दिलीप गोंडवी, शाश्वत श्रीवास्तव, शर्वाणी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। सभी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और साहित्यिक वातावरण को ऊँचाई प्रदान की।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें।
Chhand Malika launch
Ghaziabad literary event
Hindi poetry
Rajesh Srivastava Raj book
True Media Devprabha
Vagishwari Samman 2025
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें