- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन और बलिदान को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
क्रांतिकारी विचारों का स्मरण
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने बताया कि शहीद-ए-आजम का जन्म 27-28 सितम्बर 1907 की मध्यरात्रि को लायलपुर जिले के बंगा गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था। इस कारण कहीं 27 और कहीं 28 सितम्बर को उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि भगत सिंह ने जेल में सबसे लंबी भूख हड़ताल की थी और पूरी दुनिया ने उनकी फांसी रोकने की अपील की थी, लेकिन अंग्रेज सरकार ने किसी की बात नहीं मानी।
देशभक्ति की प्रेरणा
वरिष्ठ सदस्य गोपाल सिंह ने कहा कि भगत सिंह का नाम ही युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए काफी है। समाज में व्याप्त असमानता और शोषण को दूर करने का रास्ता भी भगत सिंह के विचारों से ही निकल सकता है। मनोज शर्मा "होदिया" ने बताया कि किशोरावस्था से ही वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और शादी से इनकार कर मातृभूमि को जीवन समर्पित कर दिया। लाहौर षड्यंत्र केस में सुखदेव और राजगुरु के साथ उन्हें भी फांसी की सजा दी गई।
बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में सुनील दत्त, दीपक वर्मा, अनिल सिन्हा, कैप्टन गोपाल सिंह, विनोद अकेला, कमल यादव, रामकुमार शर्मा, राजीव रैना, राजेंद्र गौतम, के पी सिंह यादव, अनिल मिश्रा, भरत आर्य, तेजस्व भारद्वाज, मानव सिंह होदिया, गोपाल, योगेंद्र राय, सुरेश यादव, राजेंद्र सिंह कसाना, राजीव गौतम, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, अजय श्रीवास्तव, तेजेंद्र कुमार वर्मा, मुनेश कुमार, विकास पांडे, विनय कुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडे, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, अजय कुमार बिट्टा, हर्षित, दीपक शर्मा, अखिल अहमद, सुभाष गिरी शुक्ला, इंद्रपाल सिंह यादव, अक्षत पुंडीर, लालबाबू झा, मुकेश सिंह पुंडीर, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कोरी, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण, राम गणेश सिंह, संजय कुमार, काशी सिंह यादव, शिवम, राजपाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, दीपक कुमार रिंकू, अक्षय, रोहित समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें।
Bhagat Singh Jayanti
Freedom Fighter Tribute
Ghaziabad Event
Indian Revolutionaries
Shaheed Bhagat Singh
Subhash Yuva Morcha
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें