- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। पुलिस विभाग और सामाजिक जगत में अपने सहज व्यवहार और हंसमुख स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले रिटायर्ड डीएसपी पीपी कर्णवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुग्राम के एक अस्पताल में रविवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गाजियाबाद सहित पूरे पुलिस महकमे और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
सेवा का विस्तृत सफर
पीपी कर्णवाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सरवट गेट क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने मैनपुरी, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद जैसे जिलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। अपने पूरे करियर में वह अनुशासनप्रिय, संतुलित और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जाने गए।
गाजियाबाद से गहरा नाता
गाजियाबाद में उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा। यहां उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला और इसी जिले से पदोन्नत होकर डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वह गाजियाबाद की गोल्फलिंक लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में सपरिवार रह रहे थे और शहर की सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहते थे।
व्यवहार बना असली पहचान
उनके साथ काम कर चुके अधिकारी और कर्मचारी बताते हैं कि उनके स्वभाव में कभी वर्दी का रौब नहीं दिखा। वह सीनियर्स और अधीनस्थों से हमेशा मुस्कुराकर बात करते थे। उनके बेटे रजनीश के अनुसार, किसी भी परिचित या जरूरतमंद की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन के बाद हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Former DSP UP Police
Ghaziabad news
Ghaziabad Police
Obituary News
Police Officer Death
PP Karnwal
Retired DSP
Retired Officer
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें