- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच गाजियाबाद पुलिस ने शहरभर में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। 16 से 18 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को साइबर ठगी से बचाव और ‘गोल्डन आवर’ में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अहमियत समझाई जा रही है।
गुलमोहर एन्क्लेव में कैंप
राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में नासिरपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने एसआई राहुल कुमार के साथ साइबर अवेयरनेस कैंप लगाया। यहां मौजूद निवासियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, लिंक स्कैम और यूपीआई ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों को सतर्क रहने और संदिग्ध कॉल-मैसेज से दूरी बनाने की सलाह दी गई।
गोल्डन आवर की अहमियत
राजीव कुमार ने कहा कि साइबर अपराध होने के बाद पहला घंटा बेहद अहम होता है। यदि पीड़ित तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराता है तो धनराशि रिफंड होने की संभावना बढ़ जाती है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों के मोबाइल में 1930 नंबर सेव भी कराया, ताकि जरूरत पड़ने पर देरी न हो।
पुलिसकर्मियों को सम्मान
अभियान 16 और 17 फरवरी को जागरूकता कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा, जबकि 18 फरवरी को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने पुलिस की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Awareness campaign
Cyber Crime
Ghaziabad Police
Helpline 1930
Golden Hour
Online Fraud
Police Drive
UPI Scam
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें