- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम तुम रोड पर बढ़ते सड़क हादसों ने आखिरकार लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। निलाया ग्रीन्स के एक 25 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इलाके के सैकड़ों लोग न्याय और सड़क सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
युवक की दर्दनाक मौत
बीती रात हम तुम रोड पर हुए सड़क हादसे में निलाया ग्रीन्स सोसायटी के रहने वाले करीब 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया गया कि सड़क पूरी तरह जर्जर है, जगह-जगह गड्ढे हैं और स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। ऊपर से ओवरलोडेड और बिना नंबर प्लेट के ट्रकों की आवाजाही ने हालात और खतरनाक बना दिए हैं। इसी लापरवाही की कीमत एक परिवार को अपने जवान बेटे की जान देकर चुकानी पड़ी।
![]() |
| पुलिस के सामने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेजिडेंट्स |
सड़क की बदहाली पर गुस्सा
युवक की मौत के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हम तुम रोड लंबे समय से प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहे हैं, लेकिन न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी गई। रहवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जीडीए और संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठे रहे।
न्याय के लिए शांतिपूर्ण मार्च
इसी गुस्से के बीच निलाया ग्रीन्स समेत आसपास की सोसायटियों के लोग शाम 5 बजे मुख्य गेट पर एकत्र हुए और सड़क घेराव व शांतिपूर्ण मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हम तुम रोड की तत्काल व स्थायी मरम्मत, मृत युवक के परिवार को मुआवजा और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। लोगों ने साफ कहा कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Fatal Accident
GDA Negligence
Ghaziabad Accident
Ghaziabad news
Hum Tum Road
Nilaya Greens
Rajnagar Extension news
Residents March
Road Protest
road safety
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें