- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। अमृत नगर कंपाउंड स्थित गगन एंक्लेव कॉलोनी में आरडब्ल्यूए चुनाव का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लंबे समय से चल रही हलचल के बाद नतीजे सामने आए और अध्यक्ष पद की रेस में अतुल कुमार ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।
वोटिंग में दिखा जोश
चुनाव के दिन कॉलोनी में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। बड़ी संख्या में निवासियों ने वोटिंग में हिस्सा लिया, जिससे साफ हो गया कि इस बार आरडब्ल्यूए को लेकर लोगों की दिलचस्पी पहले से ज्यादा थी। कुल 507 मतदाताओं में से 486 ने मतदान किया, जबकि 21 लोग वोटिंग से दूर रहे।
44 प्रत्याशी, सीधा मुकाबला
इस चुनाव में कुल 44 उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे हर पद पर कड़ा मुकाबला बना रहा। कई जगहों पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि आखिरी दौर तक तस्वीर साफ नहीं हो पा रही थी।
![]() |
| अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा को बधाई देते हुए सोसायटीवासी |
ये रहे विजयी
अध्यक्ष पद पर अतुल कुमार विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद की रेस में दीपक कंसल आगे रहे। सचिव पद पर हेमंत खुराना और कोषाध्यक्ष पद पर संदीप खेतान ने जीत दर्ज की। सह सचिव प्रथम के रूप में सचिन शर्मा और सह सचिव द्वितीय के रूप में अभिनव अग्रवाल विजयी घोषित किए गए।
बाकी टीम भी तय
संरक्षक पद पर जोगिंदर सिंह और पी.के. यादव ने बाजी मारी। लेखा परीक्षक के रूप में बी.डी. शर्मा, प्रवक्ता पद पर रितेश भटनागर और कानूनी सलाहकार के रूप में रागिनी सिंह विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रामवीर यादव, दिनेश के. कौशिक, गौरव गर्ग, ऋचा शर्मा और कृष्ण गोपाल अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Amrit Nagar
AOA Election
AOA result
Gagan Enclave
Ghaziabad news
Resident welfare
Society election
Voting
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
%20(5).jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें