निर्वाचन अधिकारी ने कालातीत एओए पर आरोपों के साथ जारी किया सेवी विला डे का सख्त चुनाव कार्यक्रम, 22 मार्च को वोटिंग

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे में एओए चुनाव को लेकर जारी माथापच्ची पर चुनाव अधिकारी मयंक कुमार ने फुलस्टॉप लगा दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने सोसायटी में अटके पड़े एओए चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑडिट विवाद, एओए विवाद के बीच इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी के साथ अधिकारी ने चुनाव में देरी के लिए कालातीत एओए पर सहयोग न करने और चुनावी खर्च न देने का सीधा आरोप लगाते हुए डीआर को शिकायत दी है।

ये है शेड्यूल

मतदान की तारीख 22 मार्च 2026 तय की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो इसी दिन वोट डाले जाएंगे। आपत्ति और नई सदस्यता के लिए 7 मार्च से 13 मार्च तक का समय दिया गया है। 14 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उसी दिन नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। 15 मार्च को नामांकन जमा करने, जांच करने और वापस लेने का आखिरी दिन रहेगा। शाम 6 बजे तक अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची लगाई जाएगी।
एआई इमेज

डिफॉल्टर के लिए कड़ी चेतावनी

मयंक कुमार ने खुलकर कहा कि 60 दिन से ज्यादा मेंटेनेंस बकाया रखने वाले सदस्य डिफॉल्टर माने जाएंगे। 13 मार्च शाम 5 बजे तक भुगतान नहीं हुआ तो उनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा और वोट देने का अधिकार हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। अधिकारी ने इसे आखिरी मौका बताया और कोई अपील नहीं चलने की साफ चेतावनी दी।

सुरक्षा और नियमों में सख्ती

पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। मतदान और गिनती के दिन भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान केंद्र में मोबाइल, कैमरा, कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज ले जाना पूरी तरह बैन है। 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान और शराब सख्ती से प्रतिबंधित रहेगी। बच्चों को मतदान स्थल पर लाने की मनाही है। केवल मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र मान्य होगा, मोबाइल पर दिखाया गया डिजिटल आईडी नहीं चलेगा। प्रॉक्सी वोटिंग या किराएदार को कोई अधिकार नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल, गाली-गलौज या गलत प्रचार करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। पोस्ट हटाकर अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ