गुलाल उड़ा, ढोल बजे... रंग और मस्ती से सराबोर हुआ परशुराम परिवार का होली मिलन

होली की मस्ती से सराबोर परशुराम परिवार
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को रंग, रस और रिश्तों का अनोखा संगम देखने को मिला। जीडी गोयनका स्कूल परिसर में भगवान परशुराम परिवार द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर तक रंगों और रागों में डूबा रहा, जहां सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को खास बना दिया।

रंगों में घुली एकता

समारोह का मूल उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करना रहा। होली के बहाने लोग एक-दूसरे से गले मिले, अबीर-गुलाल लगाया और पुराने मतभेदों को हंसी में उड़ाकर नए रिश्तों की शुरुआत की। आयोजन ने साफ संदेश दिया कि परंपराएं तभी जीवंत रहती हैं, जब समाज मिलकर उन्हें मनाए।

भजन, धुन और धमाल

मंच पर भजन-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। ढोल की थाप पर युवाओं के कदम थिरके तो बुजुर्गों ने भी तालियों से उत्साह बढ़ाया। बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहे रंग-बिरंगे कार्यक्रम, जबकि सामूहिक मिलन ने पूरे परिसर को परिवार जैसा माहौल दे दिया। होली का असली आनंद, मस्ती और मर्यादा का संतुलन यहां साफ नजर आया।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष तिवारी, राजन त्रिपाठी, बिजेंद्र विद्रोही, अभिषेक पांडेय, अभिषेक शर्मा, अरविंद भारद्वाज, अनुज शर्मा, अमित शर्मा, पंडित दीपक मिश्रा और राजेश तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। सभी की सामूहिक मेहनत और समर्पण से यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम परिवार ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताते हुए सामाजिक एकजुटता को इसी तरह आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ