रिवर हाइट्स में मनेगा रंगों का मेगा जश्न, ‘गाजियाबाद का सबसे लंबा रेन डांस कॉरिडोर’ तैयार

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि उमंग और उत्साह का प्रतीक है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसाइटी में इस बार होली का आकर्षण कुछ खास है। विषम परिस्थितियों के बावजूद यहां के निवासियों ने सामूहिक प्रयास से ऐसा आयोजन तैयार किया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

सबसे लंबा रेन कॉरिडोर

गौरव विरमानी
एओए अध्यक्ष गौरव विरमानी ने बताया कि रिवर हाइट्स में तैयार किया गया रेन डांस कॉरिडोर इस बार होली की पहचान बनेगा। उन्होंने दावा किया कि यह गाजियाबाद का सबसे लंबा रेन डांस कॉरिडोर है, जहां निवासी रंगों के साथ कृत्रिम बारिश का आनंद ले सकेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इसे सुरक्षित और आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

उत्साह और सहभागिता

सोसायटी निवासी समाजसेवी आलोक शर्मा के अनुसार, इस आयोजन के लिए सोसाइटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष रूप से भव्य रहेगा। सामूहिक सहभागिता ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया है।

रंग, स्वाद और भक्ति

आलोक शर्मा
शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। निवासियों और मेहमानों का स्वागत पारंपरिक पकवानों से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डीजे की धुनों पर होली के लोकप्रिय गीतों के साथ मस्ती का माहौल बनेगा, जहां युवा और बच्चे जमकर थिरकेंगे। फूलों की होली और रंगों की बौछार के बीच सामूहिक नृत्य और गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर आयु वर्ग इस उत्सव का भरपूर आनंद ले सके।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ