गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में बैसाखी पर्व के अवसर पर बैसाखी मेले का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी परिसर में आयोजित इस मेले में निवासियों ने परिवार सहित भाग लिया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। आयोजन को लेकर निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
![]() |
| मेले में डांस परफॉर्मेंस दिखाता बच्चा |
बच्चों के लिए रहे विशेष आयोजन
एओए सचिव आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित डांस, क्विज और बाउंसी रहे। बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, वहीं क्विज में भी बच्चों ने उत्साह दिखाया। बाउंसी झूलों पर भी बच्चों की भीड़ पूरे समय बनी रही और उन्होंने जमकर आनंद लिया।
![]() |
| मेले में लगा चांट का स्टॉल |
खानपान और खरीदारी के स्टॉल
मेले में विभिन्न आकर्षक सामान की दुकानें सजाई गई थीं। इसके साथ ही खाने-पीने के कई स्टाल भी लगाए गए थे। फायर पान और अन क्यू लाइव कॉफी स्टाल मेले में खास आकर्षण का केंद्र रहे। निवासियों ने स्टॉलों पर जाकर खरीदारी की और व्यंजनों का स्वाद लिया। शाम तक स्टॉलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
![]() |
| आयोजन का लुत्फ उठातीं महिलाएं और बच्चे |
निवासियों ने जताया आभार व्यक्त
निवासियों ने इस मौके पर मेले का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने खुशी जताई। निवासियों ने नवगठित कार्यकारिणी की सराहना की और उनसे अनुरोध किया कि भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि सोसायटी के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल बना रहे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें