गुलमोहर गार्डन में आवारा सांड का हमला, टावर के रिसेप्शन पर जमकर मचाया उत्पात

टावर के रिसेप्शन में घुसा आवारा सांड
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड अचानक अंदर घुस आया और टावर-23 के रिसेप्शन तक पहुंच गया। सांड की आक्रामक हरकतों से रेजिडेंट्स की सांसे थम गईं और पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

रिसेप्शन तक पहुंचा सांड

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड सीधे टावर-23 के रिसेप्शन एरिया तक पहुंच गया, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही रहती है। अचानक सामने आए इस खतरे से वहां मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।
सांड द्वारा किया गया नुकसान

जमकर की तोड़फोड़

सांड ने परिसर में जमकर उत्पात मचाया और कई गमलों को तोड़ डाला। उसकी उग्र हरकतों से आसपास खड़ी चीजों को भी नुकसान पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

नगर निगम ने पकड़ा सांड

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया। टीम उसे अपने साथ ले गई, जिसके बाद रेजिडेंट्स ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शी सीमा गिल के अनुसार सांड काफी खूंखार था और उसे देखते ही सोसायटी में दहशत फैल गई। वहीं, इस लापरवाही को लेकर सोसायटी सचिव आकांक्षा गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।
तोड़फोड़ करता आवारा सांड

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ