गौर ग्लोबल विलेज में हुआ सोसायटी के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गौर ग्लोबल विलेज में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले 40 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की गई।

शिक्षा को मिला सम्मान

समारोह में विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी अध्यक्ष निशित शुक्ला, सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल और मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस अधिकारी सेवक राम महवी मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और अनुशासन

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य तय कर पूरी लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ट्रॉफी के साथ स्नैक्स भी वितरित किए गए।

अभिभावकों ने सराहा 

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और सोसाइटी निवासी भी मौजूद रहे। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ