गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की राजनगर एक्सटेंशन इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नीरज जिंदल ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और वैश्य समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
नीरज जिंदल के नेतृत्व में बनी नई टीम
बैठक में नगर अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य वैश्य समाज को एक मंच पर संगठित कर सामाजिक और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन की गतिविधियों को राजनगर एक्सटेंशन में और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
इनको मिली जिम्मेदारी
सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में मूलचंद गुप्ता, राजेश गुप्ता और उमेश गर्ग को संरक्षक बनाया गया। राहुल गुप्ता और मोहन गर्ग को उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता और अविनाश गुप्ता को महामंत्री तथा अक्षय गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमित गोयल और आकाश बंसल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। दीपांशु मित्तल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यकारिणी में शामिल हुए ये सदस्य
नई कार्यकारिणी में सुजाता जिंदल, राहुल गर्ग, एम.के. अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, राजीव गोयल, अनुज गोयल और नीलम गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया।
समाजहित के कार्यों को मिलेगी गति
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया कि नीरज जिंदल के नेतृत्व में नई टीम वैश्य समाज को संगठित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें