- Get link
- X
- Other Apps
Shefali Jariwala की मौत से क्यों दुखी हैं गाजियाबाद के लोग, यहां से क्या था शेफाली का रिश्ता...जानिए इस खबर में
- Get link
- X
- Other Apps
विभु मिश्रा
नई दिल्ली। टीवी की मशहूर ‘कांटा लगा गर्ल’ शैफाली जरीवाला की असामयिक मौत की खबर ने जहां पूरे देश को हिला दिया, वहीं गाजियाबाद के लोगों के लिए यह दुख और भी गहरा है। वजह ये कि शैफाली का रिश्ता इसी शहर से था—उन्होंने गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी टीवी अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी।
'नच बलिए' में मिला प्यार, बनी जिंदगी की साथी
शैफाली और पराग की पहली मुलाकात साल 2010 के आसपास हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 2014 में दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों की जोड़ी को टीवी शो 'नच बलिए 9' में खूब पसंद किया गया, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
गाजियाबाद से मायानगरी तक का सफर
पराग त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के रहने वाले हैं। यहीं उन्होंने बचपन बिताया और पढ़ाई की। अभिनय का सपना लेकर वे मुंबई पहुंचे, जहां शुरुआती दिनों में संघर्ष झेलना पड़ा। फिर एक दिन टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में 'विनोद' का किरदार उन्हें मिला, जिसने उनकी पहचान बना दी।
नेगेटिव से पॉजिटिव तक हर रोल में चमके पराग
पराग त्यागी ने 'जोधा अकबर', 'ब्रह्मराक्षस', और 'अघोरी' जैसे धारावाहिकों में शानदार अभिनय किया। वह न केवल टीवी शोज बल्कि हाल ही में कुछ वेब सीरीज और छोटे फिल्मों में भी नजर आए थे। अपने दमदार अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए उन्हें जाना जाता है।
अधूरी रह गई एक खूबसूरत प्रेम कहानी
शैफाली की मौत ने पराग की जिंदगी में एक खालीपन छोड़ दिया है। गाजियाबाद का यह बेटा जिसने छोटे शहर से निकलकर टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाया, अब एक ऐसा दौर देख रहा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
Comments
Post a Comment