- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। आजादी के 78वें पर्व से पहले गाजियाबाद देशभक्ति के रंग में डूब चुका है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर निगम ने 4 लाख राष्ट्रीय ध्वज बांटकर पूरे शहर को तिरंगे की रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजा दिया है।
शहर बना देशभक्ति का कैनवास
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम ने मेरठ रोड से कलेक्ट्रेट होते हुए हापुड़ चुंगी तक मुख्य मार्गों को तिरंगे की लाइटिंग से सजा दिया। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और गुब्बारों से सजे चौक-चौराहों पर देशभक्ति का नज़ारा देखते ही बनता है। शहीद स्थलों को तिरंगे की थीम में रोशन कर वहां आने वालों के दिलों में गर्व और श्रद्धा का भाव जगाया गया।
हर घर तिरंगा, हर दिल में गर्व
‘हर घर तिरंगा’ के साथ-साथ ‘हर घर स्वच्छता’ मुहिम को भी जोरदार तरीके से चलाया गया। सभी जोनल कार्यालयों और नगर निगम मुख्यालय पर तिरंगे की लाइटिंग और सजावट की गई। निगम अधिकारियों, पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं ने नागरिकों को जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाने और उसकी मर्यादा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
मेयर की देशभक्ति भरी अपील
महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहरवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आजादी की पहचान है, इसे पूरे गर्व के साथ मनाएं।” इस अवसर पर मुख्य मार्गों पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए, जिससे गाजियाबाद का हर कोना तिरंगे के रंग में सराबोर हो उठा।
celebration
Festival
ghaziabadnews
IndependenceDay
Lights
Nagarnigam ghaziabad
NationalFlag
Patriotic
Tiranga
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें