- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
"अश्लील रील्स और 5 बॉयफ्रेंड का ट्रेंड! साध्वी प्राची बोलीं- स्वामी प्रेमानंद सही हैं, यही तो है संस्कारों की कब्र"
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स बनाकर लाइक्स और पैसे बटोरने वाली लड़कियों को लेकर अब संत समाज खुलकर हमलावर हो गया है। पहले प्रेमानंद, फिर अनिरुद्धाचार्य और अब साध्वी प्राची ने भी मोर्चा खोल दिया है। साध्वी ने दावा किया कि लड़कियां पांच-पांच बॉयफ्रेंड रख रही हैं और संस्कारों की धज्जियां उड़ाकर समाज को गर्त में ले जा रही हैं। उन्होंने चेताया कि ये सब बंद नहीं हुआ तो 'नीला ड्रम' भरने की घटनाएं और बढ़ेंगी।
रील्स से रिश्ता, धर्म से दूरी
बागपत से हरिद्वार जाते समय साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की लड़कियों को पैसा कमाने की ऐसी लत लग गई है कि सावन जैसे पवित्र महीने में भी वो इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जो रील्स सामने आईं, वो धर्म, आस्था और संस्कृति का मजाक हैं।
‘नीला ड्रम’ और मेरठ-मर्डर
साध्वी ने मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसे चर्चित केस का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि लड़कियों की सोच किस ओर जा रही है। "5 बॉयफ्रेंड रखने वालीं लड़कियां घर नहीं, नीला ड्रम भरेंगी," ये उनका साफ संदेश था। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रेमानंद महाराज ने कोई गलत बात की थी? समाज को आईना दिखाना अगर अपराध है तो फिर चुप रहना पाप होगा।
बेटियों को बचाने की पुकार
साध्वी प्राची ने अभिभावकों को चेताते हुए कहा कि अगर अभी भी बेटियों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात हाथ से निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ लड़कों को नहीं, लड़कियों को भी संस्कार देने की जरूरत है। सोशल मीडिया की लत और लाइक्स की भूख ने बेटियों को रास्ता भटका दिया है।
‘पति परमेश्वर’ और आज का प्रेम
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हमारी संस्कृति में पति को परमेश्वर माना गया है, लेकिन आजकल लड़कियां प्रेम में पड़कर पति की हत्या तक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सब बिगड़ी मानसिकता और पाश्चात्य सोच का असर है। उन्होंने इसे समाज की जड़ें काटने वाला जहर बताया।
Boyfriend Murder Cases
Indian Women Debate
Instagram Reels Scandal
Premanand Support
Sadhvi Prachi Controversy
Social Media Culture
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें