- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मौन एक्सप्रेस डेस्क
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट में आज शनिवार को तीसरे दिन का खेल होना है। पहले दो दिन बारिश के कारण समय बर्बाद हुआ, जिसकी भरपाई आज के खेल में की जाएगी। इसके लिए कुल 98 ओवर फेंके जाएंगे और सेशन टाइमिंग को भी बढ़ा दिया गया है।
सेशन टाइमिंग का नया शेड्यूल
- पहला सेशन आज दोपहर 3:30 से 5:30 बजे तक चलेगा, इसके बाद 5:30 से 6:10 तक लंच ब्रेक होगा।
- दूसरे सेशन की शुरुआत 6:10 बजे से होगी और यह 8:25 तक चलेगा। इसके बाद 8:25 से 8:45 तक टी ब्रेक रखा गया है।
- तीसरे सेशन का खेल रात 8:45 बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। यदि 98 ओवर पूरे नहीं हो पाए, तो दिन का खेल 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
पहली पारी में इंग्लैंड को मामूली बढ़त
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में सिर्फ 224 रन बना सकी। करुण नायर ने 57 और साई सुदर्शन ने 38 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 5 विकेट, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की पतली बढ़त ले ली। जैक क्रॉली (64) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतक जमाए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में भारत की वापसी
दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन पर नाबाद हैं। केएल राहुल (7) और साई सुदर्शन (11) आउट हो चुके हैं। भारत को फिलहाल 52 रनों की बढ़त हासिल है।
सीरीज पर टिकी निगाहें
पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। भारत अगर यह अंतिम मुकाबला जीतता है, तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। ऐसे में शनिवार का दिन मुकाबले की दिशा तय कर सकता है।
98 Overs Today
Atkinson Five Wickets
IND Lead 52 Runs
IND vs ENG Series
India vs England 5th Test
Jaswal Fifty
Oval Test Saturday
Siraj Four Wickets
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें