- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
साहिबाबाद फल-सब्जी मंडी में बैठक के बीच चली गोलियां! एक को लगी गोली, बाहर से आए लोगों ने की फायरिंग, मंडी सचिव पर आरोप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी सोमवार दोपहर गोलियों की आवाज़ से गूंज उठी। भीड़भाड़ के बीच चली ताबड़तोड़ फायरिंग ने मंडी को रणभूमि बना दिया। एक व्यापारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते नज़र आए।
बैठक के बीच मचा बवाल
चश्मदीदों के मुताबिक, मंडी में सचिव से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा चल रही थी। तभी कुछ लोग अचानक गुस्से में फायरिंग करने लगे। एक गोली सीधा एक व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियां चलते ही लोग कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घायल की हालत गंभीर
घायल व्यापारी को मंडी में मौजूद लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि ये हमला आपसी रंजिश और मंडी संचालन से जुड़ी नाराजगी का नतीजा है। कई व्यापारियों ने इसे मंडी सचिव की शह पर हुआ हमला बताया है। व्यापारियों ने इस दौरान पहुंचे पुलिस अधिकारियों का घेराव भी किया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू में लिए। एसीपी साहिबाबाद निमिष पाटिल ने बताया कि मंडी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि मौके से कई साक्ष्य मिले जांच में उन सबको सामने रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव पर लगे आरोपों के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
व्यापारियों में दहशत
इस वारदात के बाद मंडी के कारोबारी और ग्राहक दोनों ही डरे हुए हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी भीड़ वाली जगह में हथियार लेकर घुसना और गोलियां चलाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग भागते और चिल्लाते नज़र आ रहे हैं।
Daylight Shoot out
Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Mandi
Ghaziabad news
Market Chaos
Police Action
Sahibabad sabji mandi Firing
Trader Injured
UP Crimes
UP news
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें