- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर सिंह चौहान ने देश के रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच देशहित और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने करणी सेना के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में तैनात सभी वीर जवानों की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है और सेना के जवान इस भावना को साकार करते हैं।
सहयोग का दिया संदेश
रक्षा मंत्री ने करणी सेना से देशहित में शांतिपूर्ण और रचनात्मक तरीके से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रहित और समाज सुधार के सही कार्यों में संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। साथ ही, उन्होंने उपद्रव और अव्यवस्था से दूर रहकर सकारात्मक योगदान देने की सलाह दी।
विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर सिंह चौहान ने मुलाकात में संगठन की गतिविधियों और देश के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर रक्षा मंत्री से विचार-विमर्श किया। उन्होंने विश्वास जताया कि करणी सेना, सरकार के मार्गदर्शन में देश की सेवा और समाज में एकता बनाए रखने के लिए तत्पर रहेगी।
Defence Minister
Karni Sena
National Meeting
Peace Message
Rajnath Singh
Raksha Bandhan
Social Harmony
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें