- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सुशील कुमार शर्मा
गाजियाबाद। विजय नगर स्थित रवि दास कालौनी में संचालित इन्दु शिशु विद्या सदन में ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संजीव शर्मा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्वागत और सम्मान
ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा, मंत्री अमोद कपूर, स्कूल के प्रबंधक डॉ. राज कुमार आर्य और ट्रस्ट की सचिव व स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विधायक संजीव शर्मा का माला, पटका और मोमेंटो देकर स्वागत किया। विधायक ने अपने संबोधन में सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों से उन्हें कभी न भूलने की अपील की।
रंगारंग प्रस्तुतियों में छलकी देशभक्ति
कार्यक्रम में रितु ने नन्हा मुन्ना राही हूं, पलक ने प्यारी मां, सृष्टि ने प्यारे बापू, यामीन ने भारत मेरा प्यारा देश, प्रिया ने आजादी के रंग और विराट ने देशभक्ति कविता सुनाई। शाइना ने प्यारा हिंदुस्तान, सिया ने प्यारा प्यारा मेरा देश, मयंक ने भारत की शान तिरंगा कविता प्रस्तुत की। लक्ष्मी और खुशी ने हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलवर जानी, नैना, प्रतिज्ञा और निशा ने ओ देश मेरे तेरी शान पर सदके, अनम और चंचल ने सुनो गौर से दुनिया वालों, अंकुश और आशीष ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, आशीष और शिवम् ने संदेशे आते हैं और पलक ने देश मेरा रंगीला गीत पर प्रस्तुति दी। सुधा रानी ने वंदे मातरम और रानी ममता ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया गीत गाया।
उपस्थिति और समापन
कार्यक्रम में अध्यक्ष मेघराज अरोड़ा, मंत्री अमोद कपूर, कोषाध्यक्ष डॉ. एम.एल. त्रिपाठी, संरक्षक श्याम बाबू, मुन्नीलाल बनारवाल, स्वरूप नारायण, सतीश चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष एस.के. नंदा, सह मंत्री संजीव बरनवाल, कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, शलभ गुप्ता, समन्वयक एस.के. उपाध्याय, सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा, रानी ममता, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, सचिव व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, स्कूल समिति की मंत्री सुधारानी, सह प्रबंधक अर्चना शर्मा, उप-प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा, सदस्य प्रीति कुकरेजा, सह मंत्री सुशीला सागर, सदस्य कीर्ति नंदा, पिंकी कपूर, शिक्षिका कुमारी मुस्कान, रिया सेठी, कुमारी संध्या, शिक्षक राजेश सिंह व नितान्या अरोड़ा, ओमाइसा त्रिपाठी, आयुष कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में बच्चों को स्कूल बैग और प्रसाद में लड्डू वितरित किये।
डिस्क्लेमर: "यह खबर विश्वसनीय रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी तथ्यात्मक त्रुटि के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।"
Cultural Program
Flag Hoisting
Ghaziabad Event
Ghaziabad news
Independence Day
Mamta Ki Chhaav
MLA Sanjeev Sharma
Patriotic Songs
School Celebration
Shaheed Tribute
Vijay Nagar
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें