प्रो. हरीश अरोड़ा को मिला ‘किआन गौरव सम्मान’, हिंदी साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित

सुशील कुमार शर्मा

नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे बुक फेयर के दौरान पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. हरीश अरोड़ा को हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘किआन गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अद्विक पब्लिकेशन के निदेशक अशोक गुप्ता ने उन्हें उनकी साहित्यिक यात्रा और हाल ही में प्रकाशित कविता संग्रह के लिए प्रदान किया।

सम्मान का खास अवसर

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर मंडलोई, गीतकार इंद्रा मोहन, ऋषि कुमार शर्मा, डॉ. शिव शंकर अवस्थी, प्रो. रचना विमल, अशोक मिश्र और प्रो. सुधीर प्रताप सिंह जैसे नामचीन साहित्यकार मौजूद रहे। अद्विक पब्लिकेशन के निदेशक अशोक गुप्ता ने डॉ. अरोड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके पिछले कविता संग्रहों की तरह, नया संग्रह ‘तुम्हारी चुप्पियां एक घोषणापत्र हैं’ भी जल्द ही विभिन्न भाषाओं में अनूदित होकर पाठकों तक पहुंचेगा।

साहित्य में अहम पहचान

डॉ. हरीश अरोड़ा ने हिंदी कविता के क्षेत्र में अपनी रचनाओं के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उनके साहित्य में समाज, संवेदना और मानवीय रिश्तों की गहरी झलक मिलती है। उनकी काव्य यात्रा ने उन्हें हिंदी साहित्य में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है।

साहित्यिक रंग में डूबा कार्यक्रम

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ गीतकार सोनिया अश्क सोनम ने किया, जिन्होंने पूरे माहौल को साहित्यिक रंग से भर दिया। सम्मान समारोह के दौरान साहित्य, कविता और हिंदी भाषा के भविष्य को लेकर विचार भी साझा किए गए।





टिप्पणियाँ