राजनगर एक्सटेंशन के वीर पायलट अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र, गाजियाबाद का नाम फिर हुआ रोशन

विभु मिश्रा

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी निवासी और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को अदम्य साहस, असाधारण उड़ान कौशल और सूझबूझ के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

परिवार और जिले के लिए गर्व का क्षण

अभिमन्यु सिंह के पिता तेजवीर सिंह और पूरा परिवार अपने सुपुत्र को यह सम्मान मिलता देख गर्व से भावुक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गौरव की बात है।

राष्ट्रपति भवन में होगा अलंकरण

फाइटर पायलट सुखोई-30 के विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को यह प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान आगामी दिनों में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मिलेगा। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री उपस्थित रहेंगे।

गाजियाबाद में खुशी की लहर

इस घोषणा के बाद राजनगर एक्सटेंशन और पूरे गाजियाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिमन्यु सिंह की वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और यह सम्मान क्षेत्र के गौरव को नई ऊंचाई देता है।



टिप्पणियाँ

  1. Father's name incorrectly mentioned, Its Mr. TEJVEER SINGH

    जवाब देंहटाएं
  2. विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह जी को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳🫡💐

    जवाब देंहटाएं
  3. Congratulations Dear wing commander Abhimanyu Singh
    Salute 🖖 🇮🇳🫡

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें