- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। रविवार को गाज़ियाबाद की सड़कों पर युवाओं का जोश उस समय चरम पर था, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया। राजनगर एक्सटेंशन के KW दिल्ली-6 मॉल से शुरू हुई यह दौड़ एक्सटेंशन के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई उसी स्थान पर समाप्त हुई। हजारों धावकों ने हिस्सा लेकर नशामुक्त भारत का संदेश बुलंद किया और शहर को नई ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
ये दौड़ नहीं सामाजिक आंदोलन: सुधांशु त्रिवेदी
मैराथन का शुभारंभ राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। सुधांशु त्रिवेदी ने धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि नशे से मुक्ति और स्वस्थ समाज के निर्माण का एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महानता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी परंपराएँ हमें सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन का पाठ पढ़ाती हैं।
युवा शक्ति और नशामुक्ति का संकल्प
सांसद अतुल गर्ग ने गाज़ियाबाद के युवाओं के उत्साह को शहर की शान बताया, जबकि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि युवा ही नशामुक्त भारत के सपने को साकार करेंगे। नरेंद्र कश्यप ने इस आयोजन को ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ के विजन से जोड़ा। मैराथन का रास्ता रिवर हाइट, अजनारा, चार्म्स कैसल, वीवीआईपी मॉल और पीवीआर मेन रोड से होकर गुजरा, जहाँ 25 स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जलपान ने धावकों का हौसला बढ़ाया।
भविष्य का वादा
दौड़ के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गाज़ियाबाद का युवा समाज के प्रति समर्पित है और अगले साल यह आयोजन और भी भव्य होगा।
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें