एक राष्ट्र एक चुनाव से ही राष्ट्र की प्रगति: सरदार एस.पी. सिंह

विभु मिश्रा
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित जीत एकेडमी में शनिवार को “वन नेशन वन इलेक्शन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अभियान के समन्वयक और पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस. पी. सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तेज़ रफ्तार प्रगति और स्थिरता के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को स्वीकार करना समय की मांग है।

राष्ट्रहित में जरूरी कदम

एस. पी. सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव न केवल संसाधनों की बर्बादी करते हैं बल्कि शासन व्यवस्था पर भी दबाव डालते हैं। यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव हों तो सरकारें बिना व्यवधान के योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगी। उन्होंने ज़ोर दिया कि केंद्र सरकार को इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनानी चाहिए।

युवाओं से जुड़ी उम्मीदें

महानगर संयोजक दीपक गोस्वामी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से देश की सोच बदलेगी और विकास की रफ्तार तेज़ होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए भारत की राजनीतिक दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहेगी।

शिक्षा जगत का समर्थन

जीत एकेडमी के निदेशक सचिन चौधरी ने इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों को लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली की गहराई से जानकारी होनी चाहिए। एकेडमी के शिक्षकों हर्केश राघव, आदर्श शर्मा नितेश, राजेश शर्मा, राजीव कुमार, नोमिष पांडे और आदित्य गोयल ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

बड़ी संख्या में छात्र शामिल

संगोष्ठी में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने विषय से जुड़े सवाल पूछकर गहरी रुचि दिखाई। आयोजन का मकसद छात्रों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और “वन नेशन वन इलेक्शन” की अवधारणा से जोड़ना और उनमें राजनीतिक जागरूकता पैदा करना रहा।

विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें। 

टिप्पणियाँ