फॉर्च्यून रेजिडेंसी में ‘मतदान का महापर्व’, नई सरकार के लिए वोटरों में उत्साह

वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित Fortune Residency में लंबे इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ गया, जब रेजिडेंट्स अपनी नई एओए सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। सोसायटी में आज सुबह से ही लोकतांत्रिक माहौल दिख रहा है। नई एओए के गठन के लिए वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और पूरे परिसर में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

सुबह से लगी कतारें

मतदान सुबह शुरू होते ही वोटर्स की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक, सभी अपने-अपने समय पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। सोसायटी परिसर में अनुशासन और शांति का माहौल बना हुआ है। रेजिडेंट्स का कहना है कि नई एओए से उन्हें बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं की उम्मीद है।
बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग करते रेजिडेंट्स

तीन पैनल, 26 उम्मीदवार

इस चुनाव में कुल तीन पैनल मैदान में हैं और 26 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। टीम एफएएफ से अजीत कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, नागेंद्र सिंह तोमर, नीरज विजयवर्गीय, नितिन शर्मा, रितु सिंह भाटी, संतोष कुमार, सीमा सक्सेना, सुधीर शर्मा और विनय कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

फॉर्च्यून सेवक संघ पैनल से अरुण कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, चन्द्र मोहन शर्मा, दीपांशु त्यागी, ईशान वांचू, कुलदीप मिश्रा, मेघा मित्तल, सुनील सैनी, श्रीमती सुरेखरी शुक्ला और विपिन कुमार बालियान मैदान में हैं।

वहीं फॉर्च्यून एक परिवार टीम से नितिन शर्मा, सीमा, नीलू शर्मा, विकास शर्मा, आशीष प्रकाश श्रीवास्तव और राजेश राणा प्रत्याशी हैं।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान

चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चल रहा है। सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई हैं ताकि हर वोटर आसानी से अपना मत डाल सके। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना कराई जाएगी। रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बैलेट बॉक्स में उम्मीदवार का भविष्य कैद करता वोटर

666 वोटर तय करेंगे भविष्य

इस चुनाव में कुल 666 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अब सबकी निगाहें शाम की मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि सोसायटी की नई एओए की जिम्मेदारी किस पैनल को सौंपी जाएगी। फिलहाल फॉर्च्यून रेजिडेंसी में लोकतंत्र का यह उत्सव पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ जारी है।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ