सेवा पखवाड़ा: मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक भाजपा का विशेष अभियान


बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस पखवाड़े के जरिए पार्टी स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाने की तैयारी में है। इसी क्रम में राजनगर एक्सटेंशन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

सामाजिक सेवा पर जोर

मंडल मंत्री डॉ. नीतिका शुक्ला ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर, दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण और प्रबुद्ध जन संवाद जैसे कार्यक्रम होंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि सेवा कार्यों के माध्यम से आम जनता तक संगठन की सोच को पहुंचाया जाए।

राजनगर एक्सटेंशन में बैठक

राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिसॉर्ट में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।” बैठक का संचालन बाबी त्यागी ने किया।

जिम्मेदारियां तय की गईं

मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी ने सभी बूथ अध्यक्षों और बूथ मंत्रियों को पूर्व पार्षद संजीव त्यागी से परामर्श कर जिम्मेदारियां समझने को कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

अनुभव और मार्गदर्शन

डॉ. शुक्ला ने बताया कि पूर्व पार्षद संजीव त्यागी ने अपने अनुभव से कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति और समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के बीच भरोसा मजबूत करने का अवसर है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, विजय मोहन, मानसिंह गोस्वामी, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, अरविंद भारतीय, सतपाल प्रधान और भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विषेश: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें। 

टिप्पणियाँ