राज एम्पायर सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, टॉय कार में ब्लास्ट के साथ फटी बैटरी, लगी आग

विभु मिश्रा
गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसाइटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के बाहर रखी बच्चे की टॉय कार में अचानक ब्लास्ट के बाद आग लग गई। मेनटेनेंस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

बैटरी फटने से भड़की आग

निवासियों के अनुसार, सोसाइटी निवासी प्रशांत जी के फ्लैट के बाहर खड़ी टॉय कार की बैटरी अचानक फट गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई और धुआं उठने लगा।

ग्रुप मैसेज से मिली सूचना

घटना की जानकारी रेजिडेंट्स ग्रुप के जरिए फैलते ही मेनटेनेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया।

राहत की बात, नहीं हुआ नुकसान

इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, निवासियों न rechargeable टॉय बैटरियों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें। 

टिप्पणियाँ