- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कुमुद मिश्रा
गाजियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए गाजियाबाद पुलिस ने दोहरी पहल की है। एक ओर महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर हर थाने में महिला हेल्प डेस्क को अब मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई।
शहर की सड़कों पर महिला पुलिस का संदेश
बाइक रैली को कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने ही झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर संतोष मेडिकल कॉलेज, चौधरी मोड़ और हापुड़ रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। कुल 197 महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक पर भागीदारी की। शहरवासियों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इस प्रयास को सराहा।
![]() |
| महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत करती शहर की महिलाएं |
हर थाने में बनेगा शक्ति केंद्र
इसी बीच जिले की महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी थानों में मौजूद महिला हेल्प डेस्क को मिशन शक्ति केंद्र का नाम दिया जाएगा। इन केंद्रों पर एक महिला उपनिरीक्षक के साथ 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि शिकायतों का निपटारा तेजी से हो सके।
तत्काल कार्रवाई का भरोसा
एसीपी महिला अपराध, सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्रों को अतिरिक्त संसाधन और वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाने-दर-थाने भटकना नहीं पड़ेगा। शिकायत मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
जागरूकता अभियान भी चलेंगे
पुलिस ने बताया कि इन केंद्रों से केवल शिकायतों का निपटारा ही नहीं होगा, बल्कि समय-समय पर महिला जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और आम महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें।
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें