- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
चंदौसी (संभल)। मेरठ प्रांत की संस्कार भारती की प्रांतीय साधारण सभा चंदौसी में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों, योजनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा की।
सरस्वती पूजन और काव्य आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और ध्येय गीत से हुई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. वागीश जी ने भावनात्मक कविता के माध्यम से संगठन की भावना को सशक्त किया। केन्द्रीय मंत्री अनुपम भटनागर ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा रखी, जबकि क्षेत्रीय प्रचारक पद्मम जी ने संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़ी भावी गतिविधियों की जानकारी दी।
रिपोर्ट और संगठन की दिशा
महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्य विस्तार की योजनाओं का उल्लेख किया। कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने वित्तीय विवरण साझा किया। केन्द्रीय मंचीय कला प्रमुख देवेन्द्र रावत ने कहा कि संस्कार भारती एक स्वतंत्र सांस्कृतिक इकाई है, जो स्वयंसेवकों के सहयोग से समाज में भारतीय कला व संस्कृति का प्रसार कर रही है।
गाजियाबाद इकाई की उपलब्धि
गाजियाबाद महानगर से पं. हरिओम शर्मा (अध्यक्ष), अतुल प्रकाश भटनागर (कार्यकारी अध्यक्ष), शरद शर्मा (दृश्य-श्रव्य संयोजक) और योगेन्द्र वशिष्ठ (प्राचीन धरोहर संयोजक) शामिल हुए।
पं. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 35 संस्कार मित्र और 11 सदस्य जोड़े गए हैं। अतुल प्रकाश भटनागर के नेतृत्व में राजनगर एक्सटेंशन इकाई ने 26 सोसायटियों तक कार्य विस्तार किया है। जिसकी कार्यक्रम में खूब सराहना हुई।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें।
Anupam Bhatnagar
Atul Prakash Bhatnagar
Chandousi Sambhal
cultural organization
Haridwar Padmam ji
Hariom Sharma
Meerut province
Sanskar Bharti meeting
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें