वीवीआईपी ऐड्रेसेज़ निवासी आधार त्यागी का असमय निधन, शोक में डूबी सोसायटी

आधार त्यागी
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के वीवीआईपी ऐड्रेसेज़ निवासी मुनेश त्यागी (कुर्सी वाले) के पुत्र आधार त्यागी (32 वर्ष) का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। इस सूचना से सोसायटी में शोक की लहर दौड़ गई।

बीमारी से बिगड़ी तबीयत 

परिवार के मुताबिक आधार त्यागी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक आज सुबह उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन ने परिवार, मित्रों और परिचितों को गहरे दुख में डाल दिया है। आधार अपने हंसमुख स्वभाव के कारण सबके चहेते थे। उनके अचानक निधन की खबर से उन्हें जानने वाला हर कोई दुखी है। 

शोक में डूबा परिवार

निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदार, समाज के लोग और परिचित बड़ी संख्या में वीवीआईपी ऐड्रेसेज़ स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे। हर कोई परिवार को सांत्वना दे रहा है और इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त कर रहा है।

अंतिम यात्रा आज दोपहर

आधार त्यागी की अंतिम यात्रा आज दोपहर लगभग 12 बजे वीवीआईपी ऐड्रेसेज़ से हिंडन घाट के लिए प्रस्थान करेगी। इस दुःखद घड़ी में सभी लोग दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में मौन एक्सप्रेस परिवार त्यागी परिवार के साथ है। 



टिप्पणियाँ