ट्रांस हिंडन जोन में डग्गामार बसों और ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई

विभु मिश्रा
गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने सोमवार को डग्गामार बसों और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

1066 वाहन पकड़े गए

मोहननगर चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1066 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें 21 डग्गामार बसें भी शामिल थीं। पुलिस ने 1045 वाहनों का चालान काटा, जबकि कई वाहन चालकों को मौके पर चेतावनी देकर नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा पर जोर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। डग्गामार बसों के कारण अक्सर सड़क हादसे और जाम की स्थिति पैदा होती है। अभियान के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

आमजन से अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी की जिम्मेदारी है कि वाहन संचालन के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करें। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" को जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ