- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की पॉश आवासीय सोसाइटी 'विंडसर पार्क' में कमर्शियल रेंटल और अवैध रूप से चलाए जा रहे शॉर्ट-टर्म स्टे (Airbnb) के खिलाफ रेजिडेंट्स का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। रविवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए सोसाइटी के पुरुषों और महिलाओं ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। निवासियों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे इन व्यावसायिक गतिविधियों से बहुमंजिला परिसर का आवासीय माहौल पूरी तरह दूषित हो रहा है और वहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी रेजिडेंट्स ने पुलिस पर भी इस गंभीर प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
बिना वेरिफिकेशन घंटों का खेल
सोसाइटी के टावर ए और बी में स्थित लगभग 270 स्टूडियो अपार्टमेंट्स में से दर्जनों फ्लैटों में अवैध रूप से शॉर्ट-टर्म और डेली रेंटल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदर्शनकारी निवासियों ने खुलासा किया कि इन फ्लैटों को बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन और बिना किसी वैध लाइसेंस के महज कुछ घंटों या एक-दो दिनों के लिए अनजान लोगों को किराए पर दे दिया जाता है। रोजाना आ रहे नए और संदिग्ध चेहरों के कारण आसपास रहने वाले परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
सोसायटी की सुरक्षा में सेंध
निवासियों ने बताया कि इन स्टूडियो अपार्टमेंट्स में ठहरने वाले बाहरी तत्व देर रात तक हुड़दंग मचाते हैं। पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों के अंदर बैठकर शराब पीना, खुलेआम गाली-गलौज और मारपीट करना आम बात हो गई है। खिड़कियों से खाली बोतलें नीचे फेंकने और महिलाओं व बच्चियों पर अभद्र फब्तियां कसने जैसी गंभीर घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में फ्लैट संख्या बी-1001 में एक युवती के बेहोश और घायल अवस्था में मिलने के बाद एफआईआर तक दर्ज हुई, जिसने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अध्यक्ष व सचिव पर साठगांठ का आरोप
प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने विंडसर पार्क आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष श्रीमती रीना पटनायक और सचिव विनीत गर्ग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और उन पर सीधे आरोप लगाए। निवासियों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए के वर्तमान पदाधिकारियों से जुड़े लोग और कुछ प्रॉपर्टी ऑपरेटर आपस में साठगांठ करके इस कमर्शियल रैकेट को संरक्षण दे रहे हैं और मोटा कमीशन कमा रहे हैं। आरोप यह भी है कि सचिव से जुड़े व्यक्तियों ने खुद कई अपार्टमेंट्स खरीदे व किराए पर लेकर उन्हें आगे शार्ट-टर्म रेंटल के लिए दिया हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद आरडब्ल्यूए द्वारा कोई ठोस नीति न बनाना उनकी संलिप्तता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस भी अभी तक चुप्पी साधे बैठी है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, जीडीए वीसी और यूपी पर्यटन विभाग को सामूहिक शिकायत पत्र भेजकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। निवासियों का कहना है कि 'उत्तर प्रदेश होमस्टे एवं B&B नीति, 2025' के तहत बिना पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट और बिना वैध पंजीकरण के चल रहे ऐसे सभी फ्लैटों को तुरंत प्रभाव से बंद व सील किया जाए। साथ ही आरडब्ल्यूए को आदेश दिया जाए कि वह सभी किरायेदारों के रेंट एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक करे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल निवासी
आज के इस उग्र विरोध-प्रदर्शन में सोसाइटी के दर्जनों जागरूक निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन में अमित गेरा, आलोक लाल, राजीव कुमार जैन, शोभित त्यागी, मेघा डे, एस.पी. आर्य, रवि तनूजा, राजीव वर्मा, राजीव जैन, निधि जैन, सागर गुलाटी, मोहित अग्रवाल, भुवनेश पांडे, पीयूष मिश्रा, नरेंद्र चौधरी, रैना दीक्षित, साधना मिश्रा, संदीप मिश्रा, शालिनी सक्सेना, संजीव सक्सेना, शालिनी खुराना, वंदना गेरा, श्वेता सिंह, मनीष सिन्हा, रवि अरोड़ा, अविनाश, दीपक धवन और अंकित वर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगा तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।
Airbnb Controversy
Flat Residents Protest
Ghaziabad RWA dispute
Short Term Rentals
UP Homestay Policy
Windsor Park Indirapuram
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ




सभी का हिस्सा है इसमें शामिल किसी अकेले का काम थोड़ी है
जवाब देंहटाएंFACTS, all verifiable from residents of this society:
जवाब देंहटाएं1. Some of the people in this photo have criminal complaint proceedings going on against them in court for serious financial ghotala!
2. Some are those who illegally continued to be office bearers for years till they were thrown out by Allahabad High Court and the residents!
3. Some are ladies desperately trying to become proxy office bearers in place of their spouses who don’t have the guts to face the electorate again! Some spouses are also in the photo!
4. Some are well known for hooliganism!
5. Some are those who have repeatedly claimed that anyone who is against them are builder’s people!
6. Some are past office bearers who misappropriated society funds and staff to build a washroom for police chowki.
7. Some are past office bearers who misappropriated society funds to pay lawyer fees for their private defamation case against a resident.
8. Some are past office bearers who never gave any financial accounts for their tenure.
9. Some of the remaining few are the staunch supporters of those referred to above.