अनूठी पहल: ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वालों को 'सम्मान', गाजियाबाद पुलिस की नई रणनीति

ट्रैफिक रूल फॉलो करने वाली चालक को सम्मानित करतीं एसीपी उपासना पाण्डेय 
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। 'यातायात माह - 2025' को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने एक अभूतपूर्व और सकारात्मक अभियान शुरू किया है। शनिवार शाम राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पर डिजिटल वालंटियर फोर्स (डीवीएफ) और यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने मिलकर एक ऐसी पहल की, जिसने आम जनता का ध्यान खींचा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के बजाय, पुलिस ने नियमों का पालन करने वाले पाँच चालकों को चुनकर उन्हें मौके पर ही सम्मानित किया।

​'सड़क सुरक्षा' का आगाज

​इस अभियान का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने स्वयं नियमों का पालन कर रहे चालकों को फूल भेंट किए। यह सम्मान सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश को मजबूत करने के लिए दिया गया। प्रियदर्शी ने जोर देकर कहा, "सड़क सुरक्षा किसी विभाग की नहीं, बल्कि हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।" नियमों का पालन करने वाले इन जागरूक नागरिकों को फूलों के साथ फ्रूटी भी भेंट की गई।
सम्मान से अभिभूत वाहन चालक

डीवीएफ और रेड क्रॉस ने संभाला मोर्चा

​पुलिस के इस आउटरीच कार्यक्रम में समाज के अन्य संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जियाउद्दीन अहमद और सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पांडे के साथ इंडियन रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने भी ट्रैफिक अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया। थाना प्रभारी नन्द ग्राम, उमेश कुमार, ने इस पूरे अभियान की टैगलाइन दोहराई: "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात नियम पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।"

​इन लोगों का रहा सहयोग

​इस महत्वपूर्ण आयोजन में डीवीएफ की टीम बेहद सक्रिय नज़र आई। टीम का समन्वय अंकित गुप्ता ने किया, जबकि मनोज अग्रवाल और एम सी गौड़ (इंडियन रेड क्रॉस) ने भी सहयोग दिया। उपस्थित डीवीएफ सदस्यों में सचिन पांचाल, अरविंद शर्मा, सुनील पुंडीर, शुभम गर्ग, बीरू राय, अफरोज अंसारी, संजय कुमार, राजेश भारती, विशाल अग्रवाल, अंकित त्यागी, एस.के.बघेल, अर्चित शर्मा, तुषार त्यागी, अंकित चौधरी, मोहित शर्मा, विनोद तोमर, अमित कुमार, राजन कुमार, और पवन भारद्वाज शामिल रहे। पुलिस विभाग से यातायात निरिक्षक जे एस पाठक और मनवीर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। यह पहल दिखाती है कि गाजियाबाद पुलिस अब केवल दंड देने पर नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ