- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 10वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 का समापन रविवार को बाराबंकी के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 45 जिलों से लगभग 425 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में तीरंदाजी की तीन विधाओं इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड में मुकाबले खेले गए।
अवनीश अवस्थी ने किया शुभारंभ
चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं और ऐसे आयोजन उन्हें और निखारते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला।
गाजियाबाद टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
गाजियाबाद जिले से कोच शकील अहमद के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल ने भाग लिया। इनमें दर्श सिंघल ने कंपाउंड कैटेगरी के ओलंपिक राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं मिक्स डबल कंपाउंड स्पर्धा में दर्श सिंघल और अक्षिता त्यागी की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
संघ ने दी बधाई और शुभकामनाएँ
गाजियाबाद तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धियाँ जिले के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Akshita Tyagi
Archery Federation UP
Barabanki Championship 2025
Darsh Singhal
Ghaziabad Archers
Uttar Pradesh Archery
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें