- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| डिप्टी मेयर के साथ एओए की नई कार्यकारिणी |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-1 सोसायटी में एओए के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। 18 जनवरी को मत्स्य अधिकारी ऋचा चौधरी की निगरानी में हुए चुनाव में विकासशील टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। 10 में से 9 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल करने वाली इस टीम ने अब आधिकारिक रूप से सोसायटी की जिम्मेदारी संभाल ली है।
![]() |
| मुख्य अतिथि का स्वागत करते सचिव संतोष भारद्वाज |
बेहतर सोसायटी बनाने का संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष आशीष अवस्थी ने वादा किया कि उनका पूरा जोर सोसायटी की सुरक्षा और यहां के रखरखाव को गाजियाबाद में नंबर वन बनाने पर रहेगा। वहीं सचिव संतोष भारद्वाज ने शपथ ली कि वे रेजिडेंट्स के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाएंगे और सफाई व बिजली-पानी जैसी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे। दोनों ने मिलकर ऑफिसर सिटी-1 को शहर की सबसे व्यवस्थित और सुंदर सोसायटी बनाने का लक्ष्य रखा।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी
सोसायटी की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिल माथुर को मिली है। कविता गुप्ता जॉइंट सेकेट्री और देवाश्वर त्यागी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके साथ ही अमित त्यागी को सह कोषाध्यक्ष, संदीप त्यागी को संरक्षण सदस्य, निशांत श्रीवास्तव को पर्सनल रिलेशन ऑफिसर, विवेक शर्मा को लीगल एडवाइजर और संजीव उपाध्याय को लीगल कॉर्डिनेटर का पद सौंपा गया है। इस दौरान पूरी टीम के समर्थक और सोसायटी के लोग वहां मौजूद रहे।
![]() |
| एओए का उत्साह बढ़ाते डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी |
डिप्टी मेयर ने जताया भरोसा
मुख्य अतिथि और नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि नई एओए टीम से रेजिडेंट्स को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस भारी बहुमत और भरोसे के साथ लोगों ने विकासशील टीम को चुना है, यह टीम उस पर पूरी तरह खरी उतरेगी। प्रवीण चौधरी ने उम्मीद जताई कि यह नई कार्यकारिणी सोसायटी के विकास और लोगों की समस्याओं को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
AOA Election
AOA Oath Ceremony
Ghaziabad society news
Officer City 1
Rajnagar Extention News
Vikas-sheel Team
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें