- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी 2 सोसाइटी में बसंत पंचमी और शिव शक्ति मंदिर की दूसरी वर्षगांठ का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसका आयोजन सोसाइटी के सभी रेजिडेंट्स के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।
स्थापना के दो वर्ष पूरे
मंदिर की स्थापना के दो साल सफलतम पूरे होने पर सुबह से ही परिसर में उत्सव का माहौल रहा। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव सुभाष पांडे और कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था संभाली और आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
एकता-भाईचारे की मिसाल: अजीत चौधरी
ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने बताया कि मंदिर की दूसरी वर्षगांठ और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यह भंडारा सोसाइटी के सभी रेजिडेंट्स के सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी निवासियों ने इसमें बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया है, जिससे सोसाइटी में एकता और भाईचारे की मिसाल कायम हुई है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
दोपहर से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा। कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी और सचिव सुभाष पांडे की देखरेख में वालंटियर्स ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया। सैकड़ों लोगों ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। रेजिडेंट्स के सहयोग और ट्रस्ट के प्रबंधन से यह उत्सव पूरी सोसाइटी के लिए यादगार बन गया।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Ajeet Chaudhary
Basant Panchami
Officer City 2
Rajesh Tiwari
Residents Support
Shiv Shakti Temple
Subhash Pandey
Temple Anniversary
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें