- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर्स सिटी-II में कालातीत एओए की हठधर्मिता के चलते सवा साल से चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। एओए का कार्यकाल खत्म हुए सवा साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पदाधिकारी ही कार्यवाहक के रूप में जबरन निर्णय ले रहे हैं। अब चुनाव अधिकारी द्वारा सोसायटी की मेंबरशिप और डिफॉल्टर्स की सूची मांगे जाने पर एओए अध्यक्ष ने नया शिगूफा छोड़ते हुए अधिकारी को ही बदलने की मांग शुरू कर दी है।
लिस्ट दबाकर बैठे अध्यक्ष
चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सोनी को दो बार आधिकारिक पत्र भेजकर चुनाव के लिए जरूरी मेंबरशिप लिस्ट मांगी थी। लेकिन सवा साल से कुर्सी पर जमी एओए की टीम यह सूची उपलब्ध नहीं करा रही है। इसके उलट, गौरव सोनी वॉट्सऐप ग्रुप्स पर मैसेज फैलाकर चुनाव अधिकारी पर उनसे न मिलने और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगा रहे हैं।
वसूली के आरोप और विवाद
गौरव सोनी का आरोप है कि चुनाव कराने के लिए डॉ. तेवतिया की टीम द्वारा 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने डीआर कार्यालय को पत्र लिखकर चुनाव अधिकारी बदलने की गुहार लगाई है। वहीं डॉ. तेवतिया का कहना है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और सोनी चुनाव से भाग रहे हैं। अमानवीय व्यवहार पर उन्होंने साफ किया कि वह डीएम की एसआईआर (SIR) मीटिंग में जा रहे थे, इसलिए सोनी से लिस्ट भेजने को कहकर निकल गए थे।
दस्तावेज मिलते ही चुनाव
डॉ. तेवतिया ने दो टूक कहा है कि एओए अध्यक्ष तुरंत लिस्ट और जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दें, विभाग तत्काल चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देगा। सारा विवाद केवल चुनाव टालने के लिए खड़ा किया जा रहा है। इस पूरे मामले में जब पक्ष जानने के लिए गौरव सोनी को फोन किया गया, तो उन्होंने फोन काट दिया।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
AOA Dispute News
Dr Rajesh Tewatia
Gaurav Soni AOA
Ghaziabad AOA Election
Officers City 2
Rajnagar Extension
SIR Meeting DM
Society Membership List
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ

डॉक्टर तेवतिया ने OC 2 में 7 Nov 2025 को मीटिंग की थी जिसमें माइक विशाल और रंजन नामक सहयोगियों ने संभाला था जिन का चुनाव से कुछ लेना देना नहिं है. इसकी रिपोर्ट Dy Registrar से की गई है. कृप्या Dy Registerar द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी ले कर अपने इस पॉपुलर ब्लॉग पर प्रकाशित करें.
जवाब देंहटाएं