- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-4 की 'आशियाना द हेरिटेज' सोसाइटी में नई टीम चुनने की तैयारी शुरू हो गई है। नामित निर्वाचन अधिकारी ऋचा चौधरी ने शुक्रवार को चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 7 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। इस बार नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका सोसाइटी का बकाया (ड्यूज) अभी तक साफ नहीं हुआ है।
वोटर लिस्ट और आपत्तियों पर नजर
निर्वाचन अधिकारी ऋचा चौधरी ने बताया कि 23 जनवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब 30 जनवरी की शाम 4 बजे तक आपत्तियों का निपटारा करके फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। खास बात यह है कि जो लोग डिफॉल्टर लिस्ट में हैं, उन्हें फाइनल लिस्ट आने से पहले अपने बकाया पैसे जमा करने होंगे, तभी उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा। बकाया रहने पर वे वोट नहीं डाल पाएंगे।
नामांकन के लिए मिलेगा इतना समय
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 30 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। उम्मीदवार 31 जनवरी की शाम 4 बजे तक अपने पर्चे जमा कर सकेंगे। 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी का समय है और उसी दिन शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट बोर्ड पर लगा दी जाएगी। नामांकन फीस कैश में देनी होगी और यह वापस नहीं मिलेगी।
मतदान के दिन का पूरा गणित
7 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद, यानी सवा दो बजे से गिनती शुरू हो जाएगी जो नतीजे आने तक चलेगी। निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया है कि पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और क्लब हाउस में पुलिस का पहरा भी रहेगा ताकि कोई बाधा न आए।
वोटिंग के लिए पहचान पत्र जरूरी
ऋचा चौधरी ने स्पष्ट किया है कि वोट डालने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई भी सरकारी पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। चुनाव में न तो प्रॉक्सी वोटिंग चलेगी और न ही सेकंड ओनर को वोट डालने दिया जाएगा। गिनती के वक्त उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को मौजूद रहने की इजाजत होगी।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Ashiyana Heritage Election
Election Schedule Vaishali
Ghaziabad Apartment Election
Ghaziabad society news
Richa Chaudhary Officer
RWA Polls 2026
Society Voting Rules
Vaishali Sector 4
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें