- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसएससी सफायर सोसाइटी में नई एओए (AOA) के गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया और उनकी टीम ने निवासियों के साथ पहली औपचारिक बैठक कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इस बैठक में न केवल पुरानी टीम और निवासियों का परिचय हुआ, बल्कि सोसाइटी की जमीनी समस्याओं और मेंबरशिप के पेचीदा मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
![]() |
| बैठक में मौजूद चुनाव अधिकारी डॉ राजेश तेवतिया |
मेंबरशिप का बढ़ा संकट
सोसाइटी में सबसे बड़ी चुनौती मेंबरशिप को लेकर सामने आई है। एओए सचिव सुंदरी मलिक के अनुसार, सोसाइटी में कुल 890 फ्लैट्स हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक केवल 25 फ्लैट मालिकों ने ही मेंबरशिप ली है। अधिकांश निवासी सदस्यता लेने से कतरा रहे हैं, जिसे चुनाव प्रक्रिया के लिए एक बड़ी बाधा माना जा रहा है।
![]() |
| बैठक में अपनी बात रखते हुए एओए अध्यक्ष |
वोटिंग के कानूनी नियम
रेजिडेंट्स के मन में वोटिंग अधिकारों को लेकर कई सवाल थे, जिन्हें डॉ. तेवतिया ने बायलॉज के जरिए स्पष्ट किया। उन्होंने साफ किया कि चुनाव रजिस्ट्रार विभाग के नियमों और सोसाइटी के बायलॉज के अनुसार ही होंगे। फ्लैट के तय साइज और स्वामित्व के आधार पर ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक फ्लैट से कितने वोट डाले जा सकते हैं।
![]() |
| बैठक में शामिल सोसायटी के रेजिडेंट्स |
प्रशासनिक देखरेख में चुनाव
एसएससी सफायर के इतिहास में यह पहली बार है जब प्रशासन के दखल के साथ चुनाव कराए जा रहे हैं, क्योंकि पिछला गठन आपसी सहमति से हुआ था। चुनाव अधिकारी ने एओए से जरूरी दस्तावेज मांग लिए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
AOA Ghaziabad
Apartment Act Uttar Pradesh
Dr Rajesh Tewatia
Ghaziabad news
Raj Nagar Extension
Residential Society Polls
SCC Sapphire Election
Society Voting Rules
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें