- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से शुरू हुए कैंसर दवाओं के फर्जी बिलिंग और तस्करी के काले खेल में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच की आंच अब आगरा और जयपुर तक पहुँच गई है, जहाँ तीन नई दवा फर्मों बिलिस फार्मा, पीके फार्मा और खुशी मेडिकल स्टोर की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस इन फर्मों के दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल कर रही है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी विश्वास त्यागी के सिंडिकेट से जुड़ी इन फर्मों की बिलिंग मिलने के बाद औषधि विभाग और पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जांच के दौरान आगरा के भज्जूपुरा निवासी चौथे आरोपी भगवान दास को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
फर्जी बिलिंग का नेटवर्क
गिरोह का मुख्य आरोपी विश्वास त्यागी अपनी लाइसेंस रद्द हो चुकी फर्म 'द मेडिसन हब' के नाम पर फर्जी बिलों का खेल चला रहा था। वह दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित आरबी एंटरप्राइजेज, ओखला की नोविटा फार्मा और गाजियाबाद की केयरहुड से फर्जी खरीद दिखाकर दवाओं को मुंबई और दिल्ली की तीन फर्मों—थ्राइव फार्मा, यतनेश फार्मा और ब्रदर्स फार्मा को बेचता था। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा की जांच में केयरहुड फार्मा मौके पर बंद मिली है।
![]() |
| फाइल फोटो: कैंसर दवा गिरोह खुलासा |
हुई थीं लाखों की महंगी दवा बरामद
पुलिस ने 22 नवंबर को आरोपियों (विश्वास त्यागी, आकाश शर्मा और प्रिंस त्यागी) से कीट्रूडा, एन्हर्टू, जिफ्टिब, बिलिप्सा, कासिट, जोलास्टा और नोवोटेक्स जैसी दवाएं बरामद की थीं। इसमें 2.16 लाख रुपये कीमत वाली कीट्रूडा का एक बैच भी शामिल है। यह गिरोह इन दवाओं को 2 से 8 डिग्री कोल्ड चेन के बजाय साधारण डिब्बों में भरकर तस्करी करता था। साथ ही, दिल्ली से CGHS के लिए आपूर्ति होने वाली दवाओं की चोरी और एक्सपायर्ड दवाओं को भी बाजार में खपाया जा रहा था।
जांच जारी, जल्द फाइल होगी चार्जशीट
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि जांच में तीन नई दवा फर्मों के नाम सामने आए हैं और एक अन्य आरोपी भगवान दास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम विश्वास त्यागी की फर्म केयरहुड सहित दिल्ली, आगरा और जयपुर की अन्य संदिग्ध फर्मों के खिलाफ जांच जारी रखे हुए है। दवाओं के नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Cancer Medicine Smuggling
DCP Dhaval Jaiswal
Fake Billing Fraud
Ghaziabad Pharma Scam
Medicine Racket Case
Raj Nagar Extension
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें