- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
डिप्टी रजिस्ट्रार के नए पत्र से बढ़ीं देशमणि शर्मा की मुश्किलें, क्लासिक रेजिडेंसी में चुनाव का रास्ता साफ
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी में एओए चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में कार्यवाहक अध्यक्ष देशमणि शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से तत्काल राहत न मिलने और सीधे 24 जुलाई की तारीख लगने के बाद अब डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने भी एक नया पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में चुनाव अधिकारी को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जल्द चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस पत्र के बाद सोसायटी के चुनाव का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है।
हाईकोर्ट से भी लगा झटका
कार्यवाहक अध्यक्ष देशमणि शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया और उससे जुड़े प्रशासनिक आदेशों को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, अदालत ने मामले में कोई अंतरिम राहत देने से साफ इनकार करते हुए सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय कर दी थी। कोर्ट की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाए जाने के बाद अब चुनाव कराने की प्रशासनिक तैयारी तेजी से जारी है।
डीएम के पत्र पर कार्रवाई
इसी बीच देशमणि शर्मा द्वारा 17 जून को जिलाधिकारी गाजियाबाद को भेजे गए पत्र पर भी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा, जहां से चुनाव अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी को नया पत्र भेजा गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने पत्र में चुनाव अधिकारी को देशमणि शर्मा द्वारा उठाए गए बिंदुओं का संज्ञान लेने और उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट-2010 तथा आदर्श उपविधि-2011 के प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए कहा है। डिप्टी रजिस्ट्रार के इस नए पत्र को चुनाव प्रक्रिया को मजबूत प्रशासनिक समर्थन मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
तारीखों की जल्द घोषणा की संभावना
हाईकोर्ट से राहत न मिलना और उसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार का नया पत्र जारी होना देशमणि शर्मा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सोसायटी से जुड़े लोगों का मानना है कि चुनाव अधिकारी जल्द ही मतदान की तारीख घोषित कर सकती हैं और संभावना जताई जा रही है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। अब सबकी नजर चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा पर टिक गई है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Classic Residency
deputy registrar
Deshmani Sharma
election officer
Ghaziabad news
High Court
Rajnagar Extension news
Registrar Letter
Society election
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें