- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेस सोसाइटी में विवाद गहरा गया है। सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त त्यागी ने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर शिकायत की है कि अधिकारियों द्वारा ऑडिट कराने के सरकारी आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आदेश के बावजूद अब तक जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
सरकारी आदेश की अवहेलना
पत्र के अनुसार, डिप्टी रजिस्ट्रार ने 17 दिसंबर 2025 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत वर्ष 2018-19 से अब तक का ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्तमान पदाधिकारी इस आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और जानबूझकर ऑडिट की प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
समय सीमा हुई खत्म
यज्ञदत्त त्यागी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट अधिकतम चार सप्ताह के भीतर आ जानी चाहिए थी, लेकिन वह समय सीमा अब बीत चुकी है। डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहित कौशिक ने भी अपने स्तर पर ऑडिट शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ओर से नियुक्त अधिकारी के प्रयासों के बावजूद काम न होना प्रबंधन की मंशा पर सवाल उठाता है।
उचित कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि आदेश की अनदेखी करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और सोसाइटी के खातों का ऑडिट जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस पत्र की रिसीविंग 29 जनवरी 2026 को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज करा दी गई है।
एओए और सीए में रार
इस संबंध में एआई के कोषाध्यक्ष आरपी त्यागी का कहना है कि वो ऑडिट करने के लिए तैयार हैं लेकिन डीआर कार्यालय द्वारा नामित सीए ने अब तक उनसे मिलने का कोई प्रयास नहीं किया है। जबकि सीए मोहित कौशामहिक का कहना है कि वो एओए पदाधिकारियों को दो बार मेल कर चुके हैं और अध्यक्ष नरवीन त्यागी से भी फोन पर बात कर चुके हैं। लेकिन अब तक भी किसी ने उनसे मिलने का समय नहीं दिया है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Audit Dispute
deputy registrar
Financial Audit
Ghaziabad news
Rajnagar Extension
Society Act Section 24
VVIP Addresses Society
Yajnadatt Tyagi
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें