- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
वहशी दरिंदा बना डॉग ट्रेनर, युवती से रेप कर बनाया वीडियो, डराकर महीनों तक करता रहा ब्लैकमेल, गिरफ्तार
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक डॉग ट्रेनर द्वारा युवती के साथ रेप और ब्लैकमेल का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पालतू कुत्ते की ट्रेनिंग के बहाने घर में आना-जाना शुरू किया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रेनिंग के बहाने घर में आना
पीड़िता की मां के अनुसार उनका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा है। पति की मौत के बाद वह अपनी दो बेटियों और ससुर के साथ नोएडा के एक फ्लैट में रहती थीं। जहां उन्होंने नवंबर 2024 में गौतम बुद्ध नगर के गौर सिटी निवासी मुकुल कुमार को कुत्ते की ट्रेनिंग के लिए रखा था। आरोपी सप्ताह में तीन दिन शाम के समय फ्लैट पर आता था।
अकेले पाकर की वारदात
महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में आरोपी ने उनकी बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी को डराता रहा और लगातार उसका शोषण करता रहा। बदनामी के डर से उनकी बेटी काफी समय तक चुप रही।
फ्लैट बदला, फिर भी नहीं रुका
मामला सामने आने के बाद वो लोग गाजियाबाद शिफ्ट हो गए। आरोपी ने उनकी बेटी का यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि मुकुल ने उनकी बेटी पर होटल बुलाकर मिलने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उनकी बेटी ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकियां देता रहा।
धमकी देकर चुप कराने की कोशिश
महिला के मुताबिक आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर आत्महत्या करने और उनकी बेटी और मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। लगातार मानसिक दबाव के बाद 26 जनवरी को उन्होंने कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मुकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने रेप और ब्लैकमेल की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Blackmail video
Dog trainer rape case
Ghaziabad Crime
Kaushambi police
UP crime
Women Safety Ghaziabad
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें