- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की बड़ी सोसायटियों में शुमार गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर कल पहली बैठक हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया के सामने रेजिडेंट्स ने शेयर सर्टिफिकेट जारी न होने की शिकायत की और वोटिंग अधिकारों को लेकर अपने संशय रखे। 1895 फ्लैट और 1330 वोटर्स वाली इस सोसाइटी में चुनाव प्रक्रिया को समझने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहाँ उन्होंने पारदर्शिता और जॉइंट ओनर्स के वोट जैसे गंभीर सवालों पर अपना पक्ष चुनाव अधिकारी के सामने रखा।
![]() |
| बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुनते रेजिडेंट्स |
शेयर सर्टिफिकेट और वोटिंग राइट्स का पेच
मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा शेयर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर हुई। रेजिडेंट्स ने शिकायत की कि एओए द्वारा सर्टिफिकेट जारी नहीं किए गए हैं, ऐसे में उनके अधिकारों का क्या होगा? साथ ही, जिन फ्लैट्स के दो मालिक (ज्वॉइंट ओनर्स) हैं, उनमें से वोट कौन डालेगा, इस पर भी लोगों ने अपने सवाल रखे। रेजिडेंट्स ने मांग की कि चुनाव में हर किसी को बराबरी का हक मिले।
![]() |
| बैठक में चुनाव पर अपनी बात रखते डॉ. राजेश तेवतिया |
चुनाव अधिकारी का पारदर्शिता का फॉर्मूला
इन सवालों और संशयों के बीच डॉ. राजेश तेवतिया ने भरोसा दिलाया कि चुनाव किसी की मनमर्जी से नहीं, बल्कि बायलॉज के कायदे से होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट बनाने से लेकर वोटों की गिनती तक, हर कदम पर रेजिडेंट्स और चुनाव लड़ने वाले लोग साथ रहेंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह साफ-सुथरी रहेगी और किसी को शक की गुंजाइश नहीं होगी।
![]() |
| बैठक में सुझाव रखते रेजिडेंट्स |
मांगे दस्तावेज और लिखित सुझाव
डॉ. तेवतिया ने पुरानी एओए से सोसाइटी के जरूरी दस्तावेज मांग लिए हैं। साथ ही, उन्होंने रेजिडेंट्स से कहा है कि वे चुनाव को लेकर अपने सुझाव लिखित में चुनाव कार्यालय में जमा करें। दस्तावेजों की जांच और लोगों के सुझावों को पढ़ने के बाद जल्द ही चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Dr Rajesh Tewatia
Ghaziabad Society Polls
Gulmohar Garden AOA
Joint Owner Voting
Rajnagar Extension Update
Share Certificate Complaint
Society Election Meeting
Voting Rights News
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें