- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
शर्मनाक: बीमार मां के साथ मारपीट करता कलयुगी बेटा कैमरे में कैद, अमेरिका से बेटी ने पुलिस से मांगी मदद
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपनी बीमार मां के साथ मारपीट करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखने के बाद अमेरिका में रह रही बेटी ने पुलिस से मां की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घर में रोज का झगड़ा
संजय नगर सेक्टर-23 के जागृति विहार में मकान नंबर-22 में निशांत ठाकुर अपनी बीमार मां के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि निशांत शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में हंगामा करता है। मां की तबीयत ठीक नहीं रहती, इसके बावजूद बेटा उनके साथ बदसलूकी करता रहता है।
![]() |
| थप्पड़ बरसाते और गला दबाते हुए |
कैमरे में दिखी सच्चाई
निशांत की बहन निशा अमेरिका में रहती है। मां की हालत और भाई की हरकतों को देखते हुए उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। दो दिन पहले जब निशा ने कैमरे की फुटेज देखी तो वह डर गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निशांत नशे की हालत में अपनी मां को पीट रहा है। कभी गला दबाने की कोशिश करता है तो कभी हाथ-पैर चला रहा है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
वीडियो देखने के बाद निशा ने फुटेज पड़ोसियों को भेजी और मदद मांगी। पड़ोसियों ने वीडियो सेक्टर-23 पुलिस चौकी में दे दिया। आरोप है कि पुलिस को वीडियो मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न आरोपी बेटे को पकड़ा गया है और न ही बुजुर्ग महिला की सुरक्षा या मेडिकल जांच कराई गई है। इससे इलाके के लोगों में नाराजगी है। बेटी निशा ने पुलिस से अपनी मां को सुरक्षित रखने और भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
CCTV footage
domestic violence case
elderly woman abuse
Ghaziabad news
Ghaziabad Police
Madhuban Bapudham
Sanjay Nagar
UP crime
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें