- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| श्वेता चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। हरियाणवी-पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल श्वेता चौहान अब संगठनात्मक भूमिका में नजर आएंगी। राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ ने उन्हें उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गाजियाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
संगठन की रणनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि संगठन महिला शक्ति को राष्ट्र सेवा से जोड़ने के मिशन पर काम कर रहा है और श्वेता चौहान की सामाजिक सक्रियता व राष्ट्रप्रेम को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि श्वेता के नेतृत्व में प्रदेश में महिला विंग का नेटवर्क तेजी से बढ़ेगा।
क्या बोलीं श्वेता
नियुक्ति के बाद श्वेता चौहान ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को सिर्फ पद नहीं, सेवा का अवसर मानती हूं। मेरा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राष्ट्रसेवा, सामाजिक कार्यों और संगठन की गतिविधियों से जुड़ें। मैं पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और तिरंगा अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ाऊंगी। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानन्द पोखरियाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष अंशु चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल नागर, अनुज त्यागी, वैभव चौधरी, सतेंद्र राघव और डॉ. सुभाष तोमर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Nationalist Organization India
Press Conference
Salute Tiranga UP
Singer Shweta Chauhan
Social Activism
Tiranga Campaign
Women Empowerment UP
Women Wing President
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें