- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर कादिर उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 19 जनवरी को बिहारीपुरा से चोरी हुई काले रंग की किया सोनेट (KIA SONET) कार, उसकी टूटी हुई नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल पाइप रिंच बरामद किया है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया चोर
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि 19 जनवरी की रात बिहारीपुरा से चोरी हुई कार के साथ चोर इलाके में घूम रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चित्रावन सोसाइटी से क्रॉसिंग गोल चक्कर के बीच चेकिंग शुरू की। मुखबिर के इशारे पर घेराबंदी कर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की कार के साथ कादिर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार के अंदर से ही ओरिजिनल नंबर प्लेट (UP25EM2833) बरामद हुई।
![]() |
| खुलासे की जानकारी देते हुए एसीपी प्रियाश्री पाल |
तीन महीने पहले जेल से छूटा
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कादिर बेहद शातिर है, जो पाइप रिंच की मदद से लॉक तोड़कर कारें चोरी करता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह 3 महीने पहले ही आगरा जेल से छूटा था और पैसों की तंगी के कारण फिर से वारदातें करने लगा। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है, उस पर चोरी और अवैध असलहा रखने के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की कार बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कई जिलों में मामले दर्ज
अभियुक्त कादिर उर्फ आदिल मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा के जलपुरा में किराए पर रह रहा था। उस पर आगरा के थाना न्यू आगरा, शाहगंज, सिकंदरा के अलावा फिरोजाबाद और सम्भल में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह चोरी की गाड़ी को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से पहले ही पकड़ा गया।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
ACP Priyashree pal
Car Thief Arrested
Criminal Record
Crossing Republic
Ghaziabad Police
Kia Sonet Stolen
Pipe Wrench Theft
UP Police
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें