छुटपुट हंगामे के बीच फॉर्च्यून रेजिडेंसी में मतदान सम्पन्न, 512 वोट पड़े… अब नतीजे पर टिकी नजरें

मतदान के दौरान हंगामा करते प्रत्याशी
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित Fortune Residency में एओए के लिए मतदान प्रक्रिया आज छुटपुट हंगामे के बीच सम्पन्न हो गई। कुल 666 वोटरों में से 512 रेजिडेंट वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार बजे तक चले मतदान के बाद अब मतगणना जारी है और सभी 26 उम्मीदवारों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं।

666 में से 512 ने डाला वोट

सोसायटी में सुबह से ही मतदान को लेकर हलचल रही। निर्धारित समय तक कुल 666 में से 512 वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्वक तरीके से पूरा कराया गया, हालांकि बीच-बीच में माहौल गरमाता भी रहा। कई मतदाता अपने बैलेट पेपर बॉक्स में डालना भूल गए जिन्हें बाद में मतदानकर्मियों ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने बैलेट बॉक्स में निष्पक्षता के साथ डाला।
आपस में उलझते उम्मीदवार

एंट्री और पर्ची पर तकरार

मतदान के दौरान कई बार तीनों पैनलों के उम्मीदवारों ने मतदान स्थल पर कुछ लोगों की एंट्री को लेकर आपत्ति जताई। इसे लेकर बहस और हंगामा हुआ। कभी प्रत्याशी एक-दूसरे पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को लेकर उलझते दिखे तो कभी एक पैनल द्वारा मतदाताओं को पर्ची दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। इन घटनाओं से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना, लेकिन मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई।

चुनाव अधिकारी से बहस

चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी से भी कुछ उम्मीदवारों ने तीखी बहस की। मतदान समाप्त होने के बाद और मतगणना शुरू होने से पहले फिर हंगामे की स्थिति बनी। इस दौरान चुनाव अधिकारी को प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को स्पष्ट चेतावनी देनी पड़ी कि मतगणना शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से होने दी जाए।
मतदान स्थल के बाहर नतीजों का इंतजार करते रेजिडेंट्स

तीन पैनल, 26 उम्मीदवार

इस एओए चुनाव में कुल तीन पैनल और 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। टीम एफएएफ से अजीत कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, नागेंद्र सिंह तोमर, नीरज विजयवर्गीय, नितिन शर्मा, रितु सिंह भाटी, संतोष कुमार, सीमा सक्सेना, सुधीर शर्मा और विनय कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

फॉर्च्यून सेवक संघ पैनल से अरुण कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, चन्द्र मोहन शर्मा, दीपांशु त्यागी, ईशान वांचू, कुलदीप मिश्रा, मेघा मित्तल, सुनील सैनी, श्रीमती सुरेखरी शुक्ला और विपिन कुमार बालियान मैदान में हैं।

वहीं फॉर्च्यून एक परिवार टीम से नितिन शर्मा, सीमा, नीलू शर्मा, विकास शर्मा, आशीष प्रकाश श्रीवास्तव और राजेश राणा चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
उम्मीदवारों के सामने बैलेट बॉक्स खोलते मतदानकर्मी

बैलेट बॉक्स खुले, काउंटिंग जारी

मतदान समाप्त होने के बाद तीनों पैनलों के सभी 26 उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैलेट बॉक्स खोले गए। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों से ही मतदान प्रतिशत के आधार पर मतपत्रों की छंटनी कराई गई। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी।
मतपत्रों की छंटनी करते उम्मीदवार और प्रतिनिधि

उम्मीदवारों की बड़ी धड़कने

अब फैसला मतगणना से निकले आंकड़ों पर निर्भर है। सोसायटी में सियासी हलचल के बीच सभी उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं और हर किसी को अंतिम परिणाम का इंतजार है।
मतगणना के दौरान प्रत्याशी

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ