- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
डिफॉल्टर लिस्ट से क्यों भाग रही फॉर्च्यून रेजिडेंसी AOA? डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश भी ठंडे बस्ते में, अध्यक्ष-सचिव अपने वादों से मुकरे!
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजिडेंसी के एओए चुनाव का मामला गरमाता जा रहा है। डिफॉल्टर लिस्ट को लेकर एओए और सोसायटीवासी आमने सामने हैं। कालातीत हो चुकी एओए का आलम ये है कि वो चुनाव तलने की हरसंभव कोशिश कर रही है। यहां तक कि एओए अध्यक्ष कपिल त्यागी और सचिव नीरज विजयवर्गीय खुद अपने वादे से मुकर गए हैं।
इन मुद्दों पर लटका चुनाव
बता दें कि फॉर्च्यून रेजिडेंसी के एओए चुनाव काफी समय से लंबित हैं। एओए कालातीत हो चुकी है। चुनाव करने को लेकर एक पक्ष काफी समय से प्रयास में जुटा है लेकिन सोसायटी की अंदरूनी राजनीति और विवाद के कारण एओए चुनाव सिर्फ लेटरबाजी में उलझ कर रह गए हैं। पहले फोटोयुक्त वोटर आईडी की फेर में चुनाव को तिथि घोषित होने के बावजूद टली। अब दोबारा तिथि घोषित होने के बाद बात डिफॉल्टर लिस्ट पर आकर अटक है।
![]() |
| अध्यक्ष कपिल त्यागी और सचिव नीरज विजयवर्गीय |
डिफॉल्टर लिस्ट पर मुकरे अध्यक्ष-सचिव
कुछ दिन पूर्व लिस्ट को लेकर सोसाइटी में काफी हंगामा भी हुआ था। उस दौरान एओए अध्यक्ष कपिल त्यागी और सचिव नीरज विजयवर्गीय ने सबके सामने वादा किया था कि जिस दिन डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय डिफॉल्टर लिस्ट के लिए लिखकर दे देगा उसके अगले दिन वो सोसायटी की डिफॉल्टर लिस्ट जारी कर देंगे। मौन एक्सप्रेस से भी बात करते हुए सचिव नीरज विजयवर्गीय ने इस बात को कहा था कि एक दो दिन में लिस्ट लग लग जाएगी। लेकिन अब दोनों पदाधिकारी अपनी ही बात से मुकर गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और डीआर कार्यालय द्वारा एओए को 31 मार्च 2025 तक की डिफॉल्टर लिस्ट जारी करने के आदेशों के बावजूद अभी तक भी इन्होंने डिफॉल्टर लिस्ट जारी नहीं की है।
अध्यक्ष खुद डिफॉल्टर?
अब डीआर कार्यालय द्वारा चुनाव अधिकारी को फिर निर्देशित किया गया है कि सोसायटी के डिफॉल्टर की लिस्ट को एओए से तुरंत जारी करवाएं जिससे जल्द से जल्द चुनाव कराए जा सकें। इधर सोसायटी के सूत्रों का कहना है कि एओए अध्यक्ष कपिल त्यागी डिफॉल्टर लिस्ट जारी करने से इसलिए बच रहे हैं क्योंकि उनका खुद का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
AOA Election
Defaulter List
Election Dispute
Fortune Residency
Ghaziabad Society
Housing Society
Registrar Order
RNE News
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें